MPTAAS MP Scholarship 2026-27 Online Form

मध्यप्रदेश पोस्ट मैट्रिक एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति | SC, ST, OBC छात्रों के लिए आवेदन शुरू

विभाग: जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश  |  पोर्टल: MPTAAS  |  आधिकारिक वेबसाइट: tribal.mp.gov.in

MPTAAS Scholarship 2026-27: मध्यप्रदेश ट्रायबल अफेयर एवं अनुसूचित जाति वेलफेयर आटोमेशन सिस्टम (MPTAAS) के माध्यम से राज्य के SC, ST तथा OBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आवेदन शुरू कर दिया गया है।

जो छात्र कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा अथवा सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकित हैं, वे MPTAAS पोर्टल पर Fresh अथवा Renewal आवेदन जमा कर सकते हैं। छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्र के आधार से लिंक्ड बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

महत्वपूर्ण: आवेदन के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं आधार से लिंक्ड बैंक खाता अनिवार्य है।

MPTAAS Scholarship: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ शुरू
अंतिम तिथि अधिसूचना के अनुसार
कॉलेज/स्कूल में हार्ड कॉपी जमा आवेदन पूर्ण होने के बाद निर्धारित अवधि में
सुधार / Correction अधिसूचना के अनुसार

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के छात्र ₹0 /-

MP Scholarship के लिए किसी भी श्रेणी के छात्र को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन MPTAAS पोर्टल पर किया जाएगा।

MP Scholarship Eligibility 2026-27

  • उम्मीदवार मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • छात्र SC, ST अथवा OBC वर्ग का होना चाहिए।
  • छात्र मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, संस्थान अथवा विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आधार कार्ड समग्र आईडी से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक्ड एवं सक्रिय होना चाहिए।
कोर्स पात्रता
Post Matric 11वीं कक्षा 10वीं उत्तीर्ण एवं कक्षा 11वीं में नामांकित
Post Matric 12वीं कक्षा 11वीं उत्तीर्ण एवं कक्षा 12वीं में नामांकित
दशमोत्तर (Dashmottar) UG, PG, Diploma अथवा Certificate कोर्स में नामांकित

आय सीमा

श्रेणी वार्षिक पारिवारिक आय सीमा
SC / ST ₹2,50,000 तक
OBC ₹1,50,000 तक

नोट: आय प्रमाण पत्र समग्र पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए। छात्र अपने तहसीलदार/नगर पंचायत से जारी वैध आय प्रमाण पत्र का उपयोग करें।

आवश्यक दस्तावेज

  • पिछली उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र / Domicile Certificate
  • आय प्रमाण पत्र
  • प्रवेश पत्र / Promotion Slip / Fee Receipt
  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • MPTAAS प्रोफाइल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

MPTAAS Scholarship Online Form कैसे भरें?

  1. MPTAAS आधिकारिक पोर्टल tribal.mp.gov.in/mptaas खोलें।
  2. New Beneficiary Registration पर क्लिक करें।
  3. समग्र आईडी दर्ज करें और आधार OTP से e-KYC पूर्ण करें।
  4. User ID और Password प्राप्त करें।
  5. लॉगिन करके PMS / Post Matric Scholarship विकल्प चुनें।
  6. प्रवेश वर्ष, Fresh अथवा Renewal आवेदन प्रकार एवं कोर्स वर्ष चुनें।
  7. जाति, आय, बैंक खाता एवं शैक्षणिक विवरण भरें।
  8. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  9. Final Submit करें और प्रिंट निकाल लें।
  10. प्रिंट आवेदन की हार्ड कॉपी निर्धारित समय में संबंधित स्कूल/कॉलेज में जमा करें।

Fresh और Renewal आवेदन

Fresh Candidates

जिन छात्रों ने इस वर्ष नई प्रवेश लिया है, वे कक्षा 11वीं, 12वीं, UG, PG, Diploma अथवा Certificate कोर्स में Fresh आवेदन करेंगे।

Renewal Candidates

जिन छात्रों ने पिछले वर्ष छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, वे अपने पिछले वर्ष के Registration Number से Renewal सेक्शन में लॉगिन कर नए सत्र का विवरण भरेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
Apply Online / Registration Click Here
MPTAAS Login Click Here
MPTAAS Official Website Click Here

MPTAAS Scholarship: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: MPTAAS Scholarship किसके लिए है?
उत्तर: यह छात्रवृत्ति मध्यप्रदेश के SC, ST तथा OBC वर्ग के छात्रों के लिए है।

प्रश्न 2: MPTAAS Scholarship के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: कक्षा 11वीं, 12वीं, UG, PG, Diploma एवं Certificate कोर्स में नामांकित छात्र आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: MPTAAS Scholarship के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
उत्तर: आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं प्रवेश पत्र आवश्यक हैं।

प्रश्न 4: MPTAAS Scholarship का आवेदन कहां से करें?
उत्तर: आधिकारिक पोर्टल tribal.mp.gov.in/mptaas से।

प्रश्न 5: Renewal आवेदन कैसे करें?
उत्तर: पिछले वर्ष के Registration Number से Renewal सेक्शन में लॉगिन करके नए सत्र का विवरण भरें।

Disclaimer: यह जानकारी मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित MPTAAS पोर्टल पर आधारित है। छात्रवृत्ति की पात्रता, आय सीमा, दस्तावेज अथवा अंतिम तिथि में कोई बदलाव होने पर विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना ही मान्य होगी।